जीजा के घर रह रहे साले ने महिला को छेड़ा

फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने जीजा के घर रह रहे साले ने एक महिला से छेड़छाड़ की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 08:38 AM (IST) Updated:Mon, 26 Aug 2019 08:38 AM (IST)
जीजा के घर रह रहे साले ने महिला को छेड़ा
जीजा के घर रह रहे साले ने महिला को छेड़ा

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में अपने जीजा के घर रह रहे साले ने एक महिला से छेड़छाड़ की। आरोप है कि जीजा ने परिजनों के साथ मिलकर साले को भगा दिया।

महिला ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एलेक्सजेंडर उर्फ गुड्डू अपनी पत्नी स्वीटी व बेटे विशु के साथ रहता है। एलेक्सजेंडर का साला सीतू भी उनके घर में ही रहता है। महिला का आरोप है कि 23 अगस्त की रात सीतू छत के रास्ते उसके घर में घुस आया। घर में घुस कर आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि एलेक्सजेंडर, स्वीटी और विशु ने सीतू को वहां से भगा दिया। इसकी शिकायत परिजनों ने थाने में दी।

जांच अधिकारी एएसआइ बलदेव सिंह का कहना है कि सीतू पर छेड़छाड़ और उसके जीजा, बहन और भांजे पर अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

chat bot
आपका साथी