भाजपा कार्यकर्ताओं ने 120 मरीजों को पहुंचाई भोजन की थाली

भाजपा की ओर से शुरू की गई निश्शुल्क सेवा रसोई कोरोना मरीजो को पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:19 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:19 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 120 मरीजों को पहुंचाई भोजन की थाली
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 120 मरीजों को पहुंचाई भोजन की थाली

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा की ओर से शुरू की गई निश्शुल्क सेवा रसोई कोरोना मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। सोमवार को मांग बढ़कर हुई 120 थाली हो गई। जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि कोरोना मरीजों व उनके सहायकों के लिए शुरू की गई निश्शुल्क सेवा रसोई के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। रविवार को 100 कोरोना मरीजों ने निश्शुल्क खाने के लिए हेल्पलाइन नंबरों पर बुक करवाई थी जबकि अगले दिन 120 कोरोना मरीजों ने खाने की बुकिग करवाई। जिला महामंत्री कृष्ण सिगला, भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, अनिल कांबोज, प्रियंक शर्मा ,पंकज मंगला, शुभम गर्ग ,अमन सग्गड, प्रताप सिंह, कपिल मित्तल ने भोजन संबंधित अस्पताल व कोविड सेंटर तक पहुंचाया। अगर मांग बढ़ती है तो रात्रि भोजन की सुविधा भी शुरू की जाएगी। भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पार्षद ने लोगों के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

संवाद सहयोगी, रादौर: लोगों को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए पार्षद एवं युवा कांग्रेस नेता देवेंद्र लक्की ने एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदी है। जिसकी सेवाएं ऑक्सीजन के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

देवेंद्र लक्की ने बताया कि कांग्रेस संकट की इस घड़ी में प्रदेश की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुट गया है। पार्टी की ओर से शुरू किया गया सैनिटाइजेशन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में उन्होंने अपने पैसे से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की व्यवस्था की है, जो कि पोर्टेबल है। जिसे कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति जिसे ऑक्सीजन की जरूरत है वह इस मशीन को ले जा सकता है। उन्होनें लोगों से अपील की कि कोविड महामारी से निपटने के लिए नियमों का पालन करे। दो वर्ग गज की दूरी बनाएं रखे। जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकले। घर से निकलने पर मॉस्क व सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करें।

chat bot
आपका साथी