गन्ना भुगतान के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार : कौशिक

भाजपा सरकार के ढुलमुल रवैये व किसान विरोधी नीतियों के कारण 200 करोड़ रुपये से अधिक उत्तरी हरियाणा के गन्ना उत्पादक किसानों का शुगर मिलों की तरफ बकाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री हर रोज झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 09:24 PM (IST)
गन्ना भुगतान के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार : कौशिक
गन्ना भुगतान के नाम पर किसानों को गुमराह कर रही सरकार : कौशिक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भाजपा सरकार के ढुलमुल रवैये व किसान विरोधी नीतियों के कारण 200 करोड़ रुपये से अधिक उत्तरी हरियाणा के गन्ना उत्पादक किसानों का शुगर मिलों की तरफ बकाया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री हर रोज झूठ बोलकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री व किसान नेता सतपाल कौशिक ने धरने पर बैठे गन्ना उत्पादक किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 14 शुगर मिलें हैं। 11 शुगर मिलों का भुगतान तो सरकार ने सहायता स्वरूप राशि देकर करवा दिया लेकिन उत्तरी हरियाणा में स्थित यमुनानगर सरस्वती शुगर मिल, नारायणगढ़ व भादशो शुगर मिलों का 200 करोड़ से अधिक बकाया मिलों की तरफ बकाया है। मई में सभी मिल गन्ना पिराई का कार्य समाप्त कर चुकी थी और कानून के अनुसार 14 दिन के अंदर भुगतान हो जाना चाहिए था लेकिन सरकार की जनविरोधी सोच के कारण आज तक किसान का भुगतान नहीं हुआ जबकि शुगर मिल चलने का समय अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हो शुरू हो जाएगा

chat bot
आपका साथी