क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस मनाया

ंकलाब मंदिर में महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। मंदिर के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 1892 को महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 06:05 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:05 AM (IST)
क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस मनाया
क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, रादौर : इंकलाब मंदिर में महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। मंदिर के संस्थापक एडवोकेट वरयाम सिंह ने बताया कि 22 जनवरी 1892 को महान क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म हुआ था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त जिला शाहजहांपुर में कस्बा फतेहगंज से 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव नबादा में हुआ था।

वरयाम सिंह ने बताया कि असहयोग आंदोलन में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर और बरेली जिले के ग्रामीण क्षेत्र में उन्होंने अद्भुत योगदान दिया था। बरेली में हुए गोली-कांड में एक पुलिस वाले की रायफल छीनकर जबरदस्त फायरिग शुरू कर दी थी। इसके कारण हमलावर पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा।

chat bot
आपका साथी