फैक्ट्री के मुहर्त के लिए साइकिल से जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव के बहनोई को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्लाइवुड फैक्ट्री के मुहुर्त के साइकिल पर जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के बहनोई साबापुर निवासी 82 वर्षीय ताराचंद को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम के समय उसका गांव में अंतिम संस्कार हुआ। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज भी संस्कार में शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:21 AM (IST)
फैक्ट्री के मुहर्त के लिए साइकिल से जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव के बहनोई को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत
फैक्ट्री के मुहर्त के लिए साइकिल से जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव के बहनोई को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्लाइवुड फैक्ट्री के मुहुर्त के साइकिल पर जा रहे राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के बहनोई साबापुर निवासी 82 वर्षीय ताराचंद को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसे में बाइक सवार भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम के समय उसका गांव में अंतिम संस्कार हुआ। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज भी संस्कार में शामिल हुए।

साबापुर निवासी ताराचंद ने गांव से कुछ दूरी पर प्लाइवुड फैक्ट्री लगाई थी। उसका मंगलवार को मुहुर्त था। बताया जाता है कि मुहर्त में राज्य मंत्री को भी आना था। परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे। सुबह ताराचंद फैक्ट्री के मुहर्त के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी रास्ते में तेज गति से आए बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े। जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिरने की वजह से बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। परिजन भी पहुंच गए। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

राज्यमंत्री ने जताया शोक, परिवार को दी सांत्वना

ताराचंद की मौत की सूचना परिजनों ने राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को भी दी। सूचना पर मंत्री कांबोज गांव में पहुंचे और उसके अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक जताया। उन्होंने परिवार सदस्यों को सांत्वना दी।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक देशराज पर केस दर्ज कर लिया है। अभी वह अस्पताल में भर्ती है। उसका भी इलाज चल रहा है।

राकेश कुमार, थाना प्रभारी बूडिया।

chat bot
आपका साथी