तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा पांवटा साहिब रोड पर जबकि दूसरा अंबाला रोड पर हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 02:10 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:10 AM (IST)
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। एक हादसा पांवटा साहिब रोड पर जबकि दूसरा अंबाला रोड पर हुआ। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

अंबाला के थाना मुलाना के गांव धनौरा निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह सब्जी फेरी लगाने का कार्य करता है। 13 नवंबर को वह अपने चाचा सतपाल के साथ साढ़ौरा सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए गया था। उसके चाचा सतपाल दूसरी बाइक पर चल रहे थे। जैसे ही वह मारकंडा ढाबे के पास पहुंचे, तो सामने से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई और उनके चाचा की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे बाइक सहित सतपाल नीचे जा गिरा। बाइक का हैंडल उसके चाचा के पेट में फंस गया। हादसे के बाद आरोपित चालक फरार हो गया। गंभीर हालत में सतपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ के रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनियत्रित होकर पल्टी कार, एक की मौत

उधर, गुरूद्वारा में मत्था टेककर चंडीगढ़ निवासी परिवार कार से लौट रहा था। रास्ते में उनकी कार बहादुरपुर के पास से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें 64 वर्षीय बल¨वद्र की मौत हो गई। इसके अलावा कार में सवार हरप्रीत, चरण कमल और गुरप्रीत कौर भी चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सड़क हादसे में व्यक्ति घायल

बिलासपुर के गांव सरावी निवासी हर¨वद्र ¨सह ने बताया कि उसका भाई हर¨जद्र ¨सह अपनी रिशतेदारी मे गांव पिजौरा गया था। वहां से लौटते समय सरावां के पास उसका एक्सीडेंट हो गया। जिसमें वह जख्मी हो गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर कुलबीर ¨सह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी