राष्ट्रीय रिकार्ड होल्डर डीएवी की भारती ने दो स्वर्ण पदक जीते

संवाद सहयोगी, साढौरा : डीएवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा भारती ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:52 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:52 AM (IST)
राष्ट्रीय रिकार्ड होल्डर डीएवी की भारती ने दो स्वर्ण पदक जीते
राष्ट्रीय रिकार्ड होल्डर डीएवी की भारती ने दो स्वर्ण पदक जीते

संवाद सहयोगी, साढौरा : डीएवी पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा भारती ने तेजली के खेल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने की सफलता पाई है। इसके अलावा दसवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने भी जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। प्रिंसिपल रेखा वर्मा ने बताया कि भारती ने फरवरी 2017 में आयोजित राष्ट्रीय स्कूली खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। वहां भारती ने अंडर 14 में 33.76 मीटर दूर डिस्कस थ्रो करके एक नया राष्ट्रीय रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने की सफलता पाई थी। इस साल भी भारती ने अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए जिला स्तर पर दोहरा स्वर्ण पदक जीता है। इसी स्कूल की साक्षी ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इस जीत के साथ ही भारती व साक्षी को राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेने का मौका मिल गया है। प्रबंधक डॉ.रणपाल ¨सह ने भारती व साक्षी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवमयी बताया है।

chat bot
आपका साथी