एक ही छत के नीचे मिलेगा विधवाओं को योजनाओं का लाभ : अर¨वद कुमार

विधवाओं की सहायता के लिए अलग से विशेष सहायता कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभागों से मिलने वाली सुविधाएं मौके पर ही दी जाएंगी। इस संबंध में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अर¨वद कुमार ने जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jan 2019 11:26 PM (IST)
एक ही छत के नीचे मिलेगा विधवाओं को योजनाओं का लाभ : अर¨वद कुमार
एक ही छत के नीचे मिलेगा विधवाओं को योजनाओं का लाभ : अर¨वद कुमार

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

विधवाओं की सहायता के लिए अलग से विशेष सहायता कक्ष बनाया जाएगा। यहां पर महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभागों से मिलने वाली सुविधाएं मौके पर ही दी जाएंगी। इस संबंध में जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम अर¨वद कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण व महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ इस संबंध में बैठक हुई। जिसमें यह निर्णय लिया गया। ऐसी महिलाओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा।

सीजेएम अर¨वद कुमार ने बताया कि इस सहायता कक्ष में विधवाओं को मिलने वाली सभी सुविधा एक ही जगह मिल सकेंगी। इसके लिए उन्हें इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा। इसमें सुरक्षा संबंधी, स्वास्थ्य व पेंशन स्कीम समेत अन्य सभी सुविधाओं का लाभ विधवाओं को मिलेगा। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सरिता कुमारी, अधीक्षक रमेश कुमार, उपमंडल अधिकारी कार्यालय के सहायक अधीक्षक विनोद कुमार, डॉ. विजय विवेक, डॉ. राजेश कुमार, ईश्वर राठी, पुलिस विभाग से शबाना बेगम, लीगल अधिकारी रंजन शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी