चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने स्पष्ट किया कि इस दौरान कोई भी अवकाश स्वीकृत न किया जाए। न ही किसी अधिकारी व कर्मचारी को स्थान छोड़ने की अनुमति प्रदान की जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 08:50 AM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 08:50 AM (IST)
चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक
चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

जासं, यमुनानगर : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकुल कुमार ने स्पष्ट किया कि इस दौरान कोई भी अवकाश स्वीकृत न किया जाए। न ही किसी अधिकारी व कर्मचारी को स्थान छोड़ने की अनुमति प्रदान की जाए। इसके अतिरिक्त चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक कार्यालय अवकाश के दिनों में भी खुले रखें। कार्यालय में कंप्यूटर की जानकारी रखने वाले कर्मचारी की ड्यूटी लगाते हुए प्रतिदिन कार्यालय की ई-मेल चेक किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

chat bot
आपका साथी