20 साल में 20 बार मांगी जर्जर भवन गिराने की अनुमति, निगम अधिकारियों को नहीं परवाह

जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनाने के लिए 20 वर्ष बाद भी अनुमति नहीं मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 06:10 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 06:10 AM (IST)
20 साल में 20 बार मांगी जर्जर भवन गिराने की अनुमति, निगम अधिकारियों को नहीं परवाह
20 साल में 20 बार मांगी जर्जर भवन गिराने की अनुमति, निगम अधिकारियों को नहीं परवाह

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जर्जर भवन को गिराकर नया भवन बनाने के लिए 20 वर्ष बाद भी अनुमति नहीं मिली है। इस बारे में कई बार निगम को पत्र लिखा जा चुका है। अधिकारियों से मिले, लेकिन अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। शिव शंकर ट्रस्ट के नाम से यह भवन 60 वर्ष पुराना है। यह इतना जर्जर हो चुका है कि कभी भी ढह सकता है। उधर, नगर निगम की बिल्डिग ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे उनको जानकारी नहीं है। ट्रस्ट ने सीएम विडो में शिकायत देकर गुहार लगाई है। किसी ने नहीं सुनीं

सीएम विडो पर दी शिकायत में प्रो. कालोनी के गिरीश कोहली ने बताया कि वह शिव शंकर ट्रस्ट का रजिस्टर्ड ट्रस्टी हैं। वर्ष-1959 ने ट्रस्ट का ट्रस्टी हूं। बिल्डिग की खुद ही देखरेख करता हूं। जगाधरी के राम लीला ग्राउंड के पास बनी यह बिल्डिग करीब 60 वर्ष पुरानी है। बिल्डिग अब जर्जर हो चुकी है। यह जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है। वह इसको तोड़कर नया बनाना चाहते हैं। बिल्डिग में कुछ किराएदार भी हैं जो कि नहीं चाहते कि यह नई बने। नगर निगम अधिकारी करें दौरा

शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को दौरा कर स्थिति का जायजा लेना चाहिए। क्योंकि वह सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठा रहे हैं। मामला मेरे संज्ञान में नहीं

नगर निगम के बिल्डिग इंस्पेक्टर दिनेश गर्ग का कहना है कि मेरे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। हो सकता है कि मेरे ज्वाइन करने से पहले ऐसी कोई शिकायत आई हो।

chat bot
आपका साथी