जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है : अनिल नैन

जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में जागरूकता महारैली निकाली। सैकड़ों सफाई कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल ने उन्हें जल शक्ति अभियान व जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Sep 2019 09:50 AM (IST) Updated:Sun, 15 Sep 2019 09:50 AM (IST)
जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है : अनिल नैन
जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है : अनिल नैन

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

जल शक्ति अभियान के तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को शहर में जागरूकता महारैली निकाली। सैकड़ों सफाई कर्मचारी नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल ने उन्हें जल शक्ति अभियान व जल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जागरूकता रैली नेहरू पार्क से शुरू होकर मेला सिंह चौक, प्यारा चौक से रेलवे रोड होती हुई निरंकारी चौक, फव्वारा चौक से होती हुई वर्कशॉप रोड से होकर मैट्रो होटल से यमुना क्लब रोड से होती हुई वापस नेहरू पार्क पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान सफाई कर्मचारियों ने पोलिथिन का उपयोग बाय-बाय, जल बचाओ, जल है तो कल है, पॉलिथीन मुक्त शहर बनाना है आदि नारे लिखे बैनर लेकर शहरवासियों को जागरूक किया। सीएसआइ नैन ने कहा कि जल प्रकृति की अनमोल धरोहर है। बिना पानी के जीवन संभव नहीं है। पीने के लिये शुद्ध जल हमारे लिये जरूरी है। क्योंकि स्वच्छ एवं सुरक्षित जल अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।

chat bot
आपका साथी