पेंटिग और स्लोगनों से नशे के दुष्प्रभाव बताए

जागरण संवाददाता यमुनानगर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी में सिविल अस्पताल के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिग और स्लोगन प्रतियोगिता कराई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 12:35 AM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 12:35 AM (IST)
पेंटिग और स्लोगनों से नशे के दुष्प्रभाव बताए
पेंटिग और स्लोगनों से नशे के दुष्प्रभाव बताए

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी में सिविल अस्पताल के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पेंटिग और स्लोगन प्रतियोगिता कराई। इसमें छात्राओं ने पेंटिग और स्लोगनों के जरिये नशे से बचाव का संदेश दिया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को लील को लेता है। नशे से बचाव ही जीवन है। यदि कोई नशे की चपेट है तो उसे बचाया जा सकता है। इसके लिए सिविल अस्पताल में डॉक्टर हैं। वहां से परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को नशे से बचने के प्रति जागरूकता फैलाने में विशेष योगदान है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की दामिनी प्रथम, भारती द्वितीय और दिलशाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा, कुमारी नीना, सज्जन कुमार, कुमारी वर्षा, हरप्रीत कौर, सारिका, रितु और शिवानी भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी