शक्ति भोग कंपनी समेत 42 मामलों में आरोपित कोर्ट से भगोड़े घोषित

जागरण संवाददाता यमुनानगर चेक बाउंस के 42 अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने आरोपितों को भगोड़ा घोषित किया है। यह कोर्ट में तारीख पर नहीं आ रहे थे। सभी मामले जेएमआइसी उपेंद्र सिंह की कोर्ट से रीडर रामपाल ने दर्ज कराए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Mar 2019 01:51 AM (IST) Updated:Mon, 25 Mar 2019 01:51 AM (IST)
शक्ति भोग कंपनी समेत 42 मामलों में आरोपित कोर्ट से भगोड़े घोषित
शक्ति भोग कंपनी समेत 42 मामलों में आरोपित कोर्ट से भगोड़े घोषित

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :

चेक बाउंस के 42 अलग-अलग मामलों में कोर्ट ने आरोपितों को भगोड़ा घोषित किया है। यह कोर्ट में तारीख पर नहीं आ रहे थे। सभी मामले जेएमआइसी उपेंद्र सिंह की कोर्ट से रीडर रामपाल ने दर्ज कराए हैं।

इन मामलों में समाना बाहू करनाल की शक्ति भोग फूड लिमिटेड को दो मामलों में पीओ घोषित किया है। इसके अलावा अविरल बायोटेक और एसके ट्रेडिग कंपनी पर जेएमआइसी उपेंद्र सिंह की कोर्ट में केस चल रहा है। ये कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं हो रहे थे। एक साथ इतने मामले दर्ज करने से पुलिस विभाग की टेंशन बढ़ गई है। हुडा चौकी में पीओ के यह मामले दर्ज हुए हैं।

chat bot
आपका साथी