सोनीपत-नरेला फोरलेन का कार्य पूरा होने में लगेंगे तीन महीने

शहर में आइटीआइ चौक से सफियाबाद तक नरेला रोड पर सरपट वाहन दौड़ाने का इंतजार आगे बढ़ गया है। लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहे निर्माण कार्य के कारण अप्रैल में फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हो पाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 11:17 PM (IST)
सोनीपत-नरेला फोरलेन का कार्य पूरा होने में लगेंगे तीन महीने
सोनीपत-नरेला फोरलेन का कार्य पूरा होने में लगेंगे तीन महीने

जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहर में आइटीआइ चौक से सफियाबाद तक नरेला रोड पर सरपट वाहन दौड़ाने का इंतजार आगे बढ़ गया है। लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने तक बंद रहे निर्माण कार्य के कारण अप्रैल में फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हो पाया। इससे शहरी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अब अधिकारियों ने निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन महीने का समय निर्धारित किया है।

सोनीपत के अलावा गोहाना, जींद व अन्य क्षेत्रों से हर रोज हजारों वाहन नरेला रोड पर आवागमन करते हैं। इससे रोड पर वाहनों का काफी दबाव होने के साथ हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या शहरी क्षेत्र में आती है। साथ ही यह रोड जर्जर हालत में भी है। इससे दिल्ली-हरियाणा से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोड पर वाहनों के दबाव को देखते हुए सरकार ने इसे फोरलेन करने का निर्णय लिया था। सरकार ने एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) को इसका निर्माण कार्य सौंपा है। एचएसआरडीसी की ओर से सोनीपत-नरेला रोड शहर में आइटीआइ चौक से गांव सफियाबाद तक करीब साढ़े 12 किलोमीटर तक फोरलेन तैयार करना है। विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में 18.61 मीटर तथा इससे आगे 12 मीटर चौड़ा किया जाना है। रोड के साथ ही केएमपी फ्लाइओवर तक नाला भी कवर करना है, जिस पर भी कार्य चल रहा है। इस कार्य पर 99.66 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। एचएसआरडीसी ने इसका टेंडर एक निजी कंपनी को दिया है। कंपनी को फोरलेन के निर्माण का 18 महीने का लक्ष्य दिया गया था, जो अप्रैल में पूरा हो गया। कोरोना के चलते अप्रैल में फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हुआ, जिसे अब अधिकारियों ने तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। इसके निर्माण से शहर में जाम की स्थिति से वाहन चालकों को छुटकारा मिलेगा। सोनीपत-नरेला रोड को फोरलेन करने का 70 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। इसे अप्रैल में पूरा करना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं हो सका। अब आगामी तीन महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।

- पंकज गौड़, उपमहाप्रबंधक, एचएसआरडीसी, सोनीपत

chat bot
आपका साथी