हवा की गति कम होने से मौसम रहा खुशनुमा, धूप भी खिली

धूप खिलने और हवा की गति कम होने से शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा। लोगों ने तीन सप्ताह बाद दिनभर धूप का आनंद लिया। बर्फीली हवाओं का प्रवाह धीमा होने के कारण दिन में शीतलहर से राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 06:20 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 06:20 PM (IST)
हवा की गति कम होने से मौसम रहा खुशनुमा, धूप भी खिली
हवा की गति कम होने से मौसम रहा खुशनुमा, धूप भी खिली

जागरण संवाददाता, सोनीपत : धूप खिलने और हवा की गति कम होने से शनिवार को मौसम खुशनुमा रहा। लोगों ने तीन सप्ताह बाद दिनभर धूप का आनंद लिया। बर्फीली हवाओं का प्रवाह धीमा होने के कारण दिन में शीतलहर से राहत मिली। पाला गिरने के कारण सुबह-शाम और रात में लोगों को सर्द मौसम का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन फरवरी तक मौसम खुशनुमा रहेगा। धूप खिलने पर किसानों को फसलों में उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

तीन सप्ताह की भीषण सर्दी में लोग धूप पाने को परेशान थी। लगातार शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बर्फीली हवाओं के चलते ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों में सिमटे हुए रहे। शुक्रवार को धूप निकली थी, लेकिन ठंडी हवाओं की गति ज्यादा होने से लोगों को ठंडक का सामना करना पड़ा था। शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली और ठंडी हवाओं की गति भी कम रही। इससे मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहा। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई। इससे लोगों ने दिनभर धूप का आनंद लिया। दिन न्यूनतन अधिकतम

शनिवार - .........09 18

रविवार - .........09 19

सोमवार - .........08 18

मंगलवार - .........08 19

बुधवार - .........09 19

(डिग्री सेल्सियस में) पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान:

मौसम विभाग के अनुसार तीन फरवरी की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान है। उससे मौसम में बदलाव होगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। उससे एक बार फिर तापमान में कमी और सर्दी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि उसके बाद मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। मौसम साफ होने से शुरू हुआ किसानों की फसलों का सर्वें

बारिश होने और लगातार कोहरा पड़ने से करीब चार हजार किसानों की फसल खराब हो गई हैं। दो हजार किसानों की गेहूं की फसलों में ही नुकसान हुआ है। इनमें 50 से सौ प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इन किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत कृषि विभाग में आवेदन किया हुआ है। इनकी फसलों का सर्वे किया जाना है। शीतलहर चलने और मौसम खराब होने से फसलों का सर्वे नहीं हो पा रहा था। अब कृषि विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन तक सर्वे को पूरा करने के आदेश दिए हैं। मौसम शुष्क है और तापमान सामान्य बना हुआ है। हवाओं की गति भी कम है। अभी ऐसा ही मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। तीन फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। पाला पड़ने से फसलों को लाभ होगा। अब किसान फसलों में खाद या कीटनाशक डाल सकते हैं।

- डा. प्रेमदीप सिंह, मौसम विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र

chat bot
आपका साथी