तैराकी में किया जिले का नाम रोशन

जासं, सोनीपत : हाल ही में पठानकोट में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तैयारी प्रतियोगिता में गेटवे इंटरनेशल स्कूल के विद्यार्थियों ने 41 स्वर्ण, 11 रजत व पांच कांस्य पदकों पर कब्जा करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में देव सरोहा ने सबसे अधिक पांच स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा पार्थ ने चार स्वर्ण दो रजत व एक कांस्य पर कब्जा जमाया। वहीं गौरव ने चार स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य, नितिन ने तीन स्वर्ण व दो रजत, मनन ने तीन स्वर्ण व तीन रजत और रितिक ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा साहिल, सुभम, रक्षित, सागर राणा, परिक्षित, रोनक, प्रयास, मुकुल और विश्वेंद्र ने भी अनेकों पदकों पर कब्जा किया। पदक जीतकर स्कूल लौटे विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य प्रवीन मस्ता ने जोरदार स्वागत किया। अमित

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Oct 2018 04:42 PM (IST) Updated:Wed, 03 Oct 2018 04:42 PM (IST)
तैराकी में किया जिले का नाम रोशन
तैराकी में किया जिले का नाम रोशन

जासं, सोनीपत: हाल ही में पठानकोट में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन तैयारी प्रतियोगिता में गेटवे इंटरनेशल स्कूल के विद्यार्थियों ने 41 स्वर्ण, 11 रजत व पांच कांस्य पदकों पर कब्जा करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में देव सरोहा ने सबसे अधिक पांच स्वर्ण पदक जीते।

इसके अलावा पार्थ ने चार स्वर्ण दो रजत व एक कांस्य पर कब्जा जमाया। वहीं गौरव ने चार स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य, नितिन ने तीन स्वर्ण व दो रजत, मनन ने तीन स्वर्ण व तीन रजत और रितिक ने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा साहिल, सुभम, रक्षित, सागर राणा, परीक्षित, रौनक, प्रयास, मुकुल और विश्वेंद्र ने भी पदकों पर कब्जा किया। पदक जीतकर स्कूल लौटे विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य प्रवीन मस्ता ने जोरदार स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी