मांगों को लेकर कर्मचारी 9 जनवरी से करेंगे दो दिवसीय हड़ताल

गोहाना रोड यूनियन कार्यालय में शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने की, जबकि संचालन ओमप्रकाश मलिक ने किया। इसके अलावा संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्हों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 04:51 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 04:51 PM (IST)
मांगों को लेकर कर्मचारी 9 जनवरी से करेंगे दो दिवसीय हड़ताल
मांगों को लेकर कर्मचारी 9 जनवरी से करेंगे दो दिवसीय हड़ताल

जासं, सोनीपत: गोहाना रोड यूनियन कार्यालय में शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान राममेहर शर्मा ने की, जबकि संचालन ओमप्रकाश मलिक ने किया। इसके अलावा संघ के प्रदेश महासचिव सुभाष लांबा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर कर्मचारी व मजदूर विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन भी किया।

सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार ने सत्ता के चार साल बाद भी घोषणा-पत्र में किए वादों को पूरा नहीं किया। उनका आरोप है कि सरकार ने वादों को पूरा करने की बजाय आमजन व कर्मचारी विरोधी नीतियां अपनाई हैं। अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों पर एस्मा लगाकर उन पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कर्मचारियों का ओवरटाइम भी समाप्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नीति महंगी पड़ेगी। इसी के विरोध में कर्मचारी व मजदूर अब 8 व 9 जनवरी को हड़ताल करेंगे। इस दौरान उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का, समान काम समान वेतन समेत अन्य मांगों को लागू करने की मांग की। इस मौके पर शीलकराम मलिक, रणबीर मलिक, रमेश खत्री, आनंद शर्मा, सुनीता, नवीन राणा, महेंद्र मलिक, धर्मपाल मलिक, सतपाल खासा, राजा भैया, सुनील, मुकेश नेहरा, कर्ण ¨सह, जोगेंद्र ¨सह, दिनेश छिक्कारा, सियाराम शर्मा, ईश्वर दहिया, सतपाल खत्री, नरेश कुमार, दलराज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी