भाई व भतीजे को गोली मारने वाले को रिमांड पर लिया

थानाक्षेत्र के गांव पलड़ा में भूमि के विवाद में अपने चचेरे भाई व भतीजे को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने रविवार को विशेष न्यायालय में पेश किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jun 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jun 2020 06:09 PM (IST)
भाई व भतीजे को गोली मारने वाले को रिमांड पर लिया
भाई व भतीजे को गोली मारने वाले को रिमांड पर लिया

संवाद सहयोगी, राई: थानाक्षेत्र के गांव पलड़ा में भूमि के विवाद में अपने चचेरे भाई व भतीजे को गोली मारने के आरोपित को पुलिस ने रविवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपित को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से हत्या में प्रयोग हथियार का पता करेगी।

पलड़ा निवासी साहब सिंह व उसका बेटा देवेंद्र शुक्रवार रात अपने खेतों पर घूमने गए थे। साहब सिंह ने राई पुलिस को बताया था कि उसके चचेरे भाई ओमप्रकाश के साथ उनका भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उसने बताया कि जब वह खेत पर पहुंचे तो चचेरा भाई ओमप्रकाश वहां पहले से मौजूद था। उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसके बेटे देवेंद्र के सीने गोली मार दी और साथ ही उसको भी गोली मारी और फरार हो गया। घायल अवस्था में दोनों जमीन पर गिर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेटे देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल साहब सिंह के बयान पर उसके भाई ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या आरोपित ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। हत्या के आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर दिया गया है। इस दौरान आरोपित से पुलिस हथियार बरामदगी की कोशिश करेगी।

विवेक मलिक, राई थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी