पीटीआइ की मांगें न मानने पर बरोदा उपचुनाव में विरोध की चेतावनी

प्रदेश सरकार द्वारा हटाए गए पीटीआइ का लघु सचिवालय परिसर में धरना एवं क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान नवीन मलिक ने की जबकि संचालन रविद्र कुमार ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 04:45 PM (IST)
पीटीआइ की मांगें न मानने पर बरोदा उपचुनाव में विरोध की चेतावनी
पीटीआइ की मांगें न मानने पर बरोदा उपचुनाव में विरोध की चेतावनी

जासं, सोनीपत : प्रदेश सरकार द्वारा हटाए गए पीटीआइ का लघु सचिवालय परिसर में धरना एवं क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता प्रधान नवीन मलिक ने की, जबकि संचालन रविद्र कुमार ने किया। इनके अलावा चार कर्मचारी क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके धरने का सीटू के पूर्व राज्य अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी ,सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष शिलकराम मलिक ने समर्थन किया।

कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों की निदा की। उन्होंने कहा कि पीटीआइ की छंटनी हरियाणा की गठबंधन सरकार के लिए सही नहीं है। अगर सरकार ने समय रहते पीटीआइ को पुन: बहाल व अन्य मांगे लागू नहीं कि तो वे आगामी बरोदा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का विरोध करेंगे। इसके अलावा गांवों में जन जागरण अभियान चलाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएंगे। उन्होंने 3 जुलाई को राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर प्रस्तावित प्रतिरोध दिवस पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्रह्म सिंह दहिया, ओमकुमार जांबाज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी