आशा वर्कर्स ने सुरक्षा उपकरण को लेकर जताया रोष

शहर में गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन में सोमवार को अर्बन में नियुक्त आशा वर्कर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सीमा ने की जबकि आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य सचिव सुनीता मुख्य वक्ता रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 05:46 PM (IST)
आशा वर्कर्स ने सुरक्षा उपकरण को लेकर जताया रोष
आशा वर्कर्स ने सुरक्षा उपकरण को लेकर जताया रोष

जासं, सोनीपत: शहर में गोहाना रोड स्थित पंचायत भवन में सोमवार को अर्बन में नियुक्त आशा वर्कर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सीमा ने की, जबकि आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य सचिव सुनीता मुख्य वक्ता रहीं। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर चर्चा करते हुए सरकार व अधिकारियों के खिलाफ रोष भी जताया।

सुनीता ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान आशा वर्कर्स से विभिन्न सर्वे करवाए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि जो सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं, वह नाकाफी हैं। इसके अलावा पीएचसी पर अधिकारियों का व्यवहार भी आशा वर्कर्स के प्रति आपत्तिजनक है। उनकी अन्य मांगों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। इससे आशा वर्कर्स में रोष है। इसी के चलते आशा वर्कर्स 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगी। इसके बाद 9 अगस्त को सीटू के जेल भरो आंदोलन में हिस्सा लेंगी।

chat bot
आपका साथी