डेढ़ घंटे में सिमटा निगम का जनता दरबार, 32 शिकायतें आईं

महिलाओं ने पानी आपूर्ति नहीं होने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शहर के फैज बाजार के 100 से ज्यादा घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Oct 2021 08:20 PM (IST) Updated:Fri, 01 Oct 2021 08:20 PM (IST)
डेढ़ घंटे में सिमटा निगम का जनता दरबार, 32 शिकायतें आईं
डेढ़ घंटे में सिमटा निगम का जनता दरबार, 32 शिकायतें आईं

जागरण संवाददाता, सोनीपत : नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया गया। नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केंद्र में वार्ड नंबर एक व दो में रहने वाले लोगों की समस्याओं के लिए दरबार लगाया गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लगने वाला दरबार मात्र डेढ़ घंटे में सिमट गया। इस दौरान वार्ड नंबर एक व दो के लोगों की तरफ से 32 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें दूषित पानी आपूर्ति व सीवर ओवरफ्लो से संबंधित सबसे ज्यादा शिकायतें शामिल रहीं।

जनता दरबार के दौरान संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निवारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने पानी आपूर्ति नहीं होने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शहर के फैज बाजार के 100 से ज्यादा घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। यहां के लोगों को कैंपर खरीदकर या घरों में लगे सबमर्सिबल का पानी पीना पड़ रहा है। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी हर छह माह में पानी के बिल भेज रहे है। शिकायत करने पर भी पानी की आपूर्ति करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। संयुक्त आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को पानी आपूर्ति कराने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि तय समय में शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ तो नोटिस देकर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी