ट्रॉले ने तोड़ा खंभा, छह घंटे आधे शहर की बिजली गुल

शहर में बहालगढ़ रोड पर स्थित ओसराम चौक के पास मंगलवार सुबह एक ट्राले ने बिजली निगम का खंभा तोड़ दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:23 AM (IST)
ट्रॉले ने तोड़ा खंभा, छह घंटे आधे शहर की बिजली गुल
ट्रॉले ने तोड़ा खंभा, छह घंटे आधे शहर की बिजली गुल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर में बहालगढ़ रोड पर स्थित ओसराम चौक के पास मंगलवार सुबह एक ट्राले ने बिजली निगम का खंभा तोड़ दिया। इस कारण सब्जीमंडी फीडर से संबंधित करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक गुल रही। इससे लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। इसकी जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत कर पोल को बदला। साथ ही ट्रॉला चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिजली निगम के शहरी सब डिविजन के अंतर्गत सब्जीमंडी फीडर से बस अड्डा एरिया, कपड़ा मार्केट, धानकान बस्ती, सेक्टर-14, मुरथल रोड, बहालगढ़ रोड समेत करीब आधे शहर की बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक ट्रॉले ने ओसराम चौक के पास एक पोल तोड़ दिया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो वे कर्मचारियों समेत मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने करीब छह घंटे में पोल बदला, जिसके बाद शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हुई। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति न होने से परेशानी उठानी पड़ी। काफी लोग आपूर्ति को लेकर कार्यालय में भी पहुंचे। निगम के संबंधित कनिष्ठ अभियंता चंद्रभान ने बताया कि ट्रॉला चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने के साथ ही पोल बदल दिया है। गांव सांदल कलां में कर्मचारियों से हाथापाई का विवाद सुलझा

गांव सांदल कलां में 5 सितंबर को निगम की टीम बिजली चोरी पकड़ने गई थी। टीम में शामिल कर्मचारियों ने एक ग्रामीण के घर से बिजली चोरी पकड़कर उस पर 72 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। कर्मचारियों का आरोप है कि ग्रामीण ने उनके साथ हाथापाई की और एक मोबाइल भी तोड़ा। इस संबंध में ग्रामीण के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी गई। मंगलवार को एसडीओ हिम्मत सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत ने बैठक की और मामले को सुलझाया। ग्रामीण के जुर्माना भरने और माफी मांगने के बाद यह मामला सुलझा।

chat bot
आपका साथी