नेहरू युवा केंद्र परिसर में लगाए अमरूद के पौधे

नेहरू युवा केंद्र में शुक्रवार को सभी सदस्यों ने अमरूद का पौधा लगाकर जिला पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के जिला युवा समन्वयक नवीन गुलिया ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 06:21 AM (IST)
नेहरू युवा केंद्र परिसर में लगाए अमरूद के पौधे
नेहरू युवा केंद्र परिसर में लगाए अमरूद के पौधे

जासं, सोनीपत : नेहरू युवा केंद्र में शुक्रवार को सभी सदस्यों ने अमरूद का पौधा लगाकर जिला पौधारोपण महाअभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्र के जिला युवा समन्वयक नवीन गुलिया ने किया। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से पूरे साल में साढ़े 13 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है। इनमें से साढ़े चार हजार पौधे जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगाए जा चुके हैं। इनके अलावा तीन हजार और पौधे युवा क्लबों के सहयोग से लगाए जाएंगे, जिनमें ज्यादातर अमरूद के पौधे होंगे। केंद्र के अध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि हमें वर्तमान समय में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, क्योंकि पर्यावरण की स्थिति को देखते हुए यह बहुत जरूरी है। इससे पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनेगा। इस मौके पर युवा स्पो‌र्ट्स क्लब, जनशक्ति महिला मंडल, युवा संगठन खरखौदा, जागृति महिला मंडल आदि क्लबों के सदस्यों ने पौधारोपण अभियान में सहयोग करने की शपथ भी ली।

chat bot
आपका साथी