बारिश, कोहरे और ठिठुरन से जन-जीवन बेहाल

बारिश के बाद शहर में जगह-जगह कीचड़ फैल गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Jan 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 06:17 AM (IST)
बारिश, कोहरे और ठिठुरन से जन-जीवन बेहाल
बारिश, कोहरे और ठिठुरन से जन-जीवन बेहाल

जागरण संवाददाता, सोनीपत : बारिश के बाद शहर में जगह-जगह कीचड़ फैल गया। तापमान में आई गिरावट से जहां ठिठुरन बढ़ गई, वहीं सुबह घना कोहरा छा गया। इससे वाहनों की गति धीमी हो गई। दोपहर में हल्की सी धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। दिनभर चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को गर्म कपड़ों में लिपटे रहने को मजबूर कर दिया। इस सप्ताह ठंड बने रहने का अनुमान है।

बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के साथ ही कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई थी। उसके बाद रात में भी बारिश हुई। जिससे शहर और कस्बों में ज्यादा सड़कों-रास्तों पर कीचड़ फैल गया। इससे पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह को घना कोहरा छाने से ²श्यता 50 मीटर रह गई। इसका असर वाहनों पर पड़ा। ज्यादातर वाहन धीमी गति से धीरे-घीरे आगे बढ़े। कई छोटे वाहनों को चालकों ने होटलों और ढाबों पर रोक दिया। दोपहर में हल्की सी धूप निकली, लेकिन इससे सर्दी से राहत नहीं मिली।

इसके साथ ही तेज ठंडी हवा चलने लगीं। इनके कारण सर्दी बढ़ गई। लोग ठिठुर गए। इसका असर लोगों के जनजीवन पर पड़ा। ज्यादातर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ऐसे में बाजारों में चहल-पहल कम रही, ज्यादातर लोग सर्दी के डर से घरों में ही छिपे रहे। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी दो दिन और बादल छा सकते हैं। इनके कारण लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ेगा। अभी ठंडी हवाओं के सीधे संपर्क में आने से बचकर रहने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी