जिलेभर में उत्साह से मनाया गया तीज महोत्सव

जिलेभर में शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव उत्साह से मनाया गया है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Aug 2019 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 03 Aug 2019 07:08 PM (IST)
जिलेभर में उत्साह से मनाया गया तीज महोत्सव
जिलेभर में उत्साह से मनाया गया तीज महोत्सव

- हरियाणवी संस्कृति की दिखी झलक, स्कूलों कॉलेजों में दिखा उत्साह

जागरण टीम, सोनीपत : जिलेभर में शनिवार को हरियाली तीज महोत्सव उत्साह से मनाया गया है। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखी। स्कूलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाक में जमकर मस्ती की। वहीं, स्कूलों के साथ ही कॉलेजों में भी छात्राओं व शिक्षण स्टाफ ने हरियाणवी गीत गाते हुए झूला झूलकर तीज महोत्सव मनाया।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने पंचशील सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित करके तीज महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने तीज महोत्सव की बधाई देते हुए जिला एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इस पर्व से ऋतु परिवर्तन की भी अनूठी शुरुआत होती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक विजय गौतम, वीना गौतम, रेनू यादव, मंजू शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री ने समाजसेवी किन्नर चांदनी के आवास पर आयोजित तीज महोत्सव में भी शिरकत की।

मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल गौड़ के आवास पर तीज महोत्सव आयोजित किया गया। भूपेश्वर दयाल गौड़ की माता सविता गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने पारंपरिक रूप से धूमधाम से तीज मनाई। इस मौके पर अंशू गौड़, आजाद कौर, अनिता ढुल, रविता ढुल आदि मौजूद रहे।

मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित तीज महोत्सव में छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही झूलों पर झूल कर हरियाली तीज मनाने के अलावा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सरोज मलिक, डॉ. संगीता सपड़ा, डॉ. रेणु मदान, सीमा ठाकरान आदि मौजूद रहे।

ब्राइट स्कॉलर स्कूल में आयोजित तीज पर्व पर बच्चों ने खूब मस्ती की। इस दौरान छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर बेहद सुंदर मेहंदी के डिजाइन बनाए। साथ ही टैलेंट शो का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य किरण दलाल समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। देवड़ू रोड स्थित मामचंद पब्लिक स्कूल में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें करिश्मा, रोजी व अनु प्रथम रही। इस मौके पर प्राचार्य विनेश सैनी आदि मौजूद रहे।

गोल्डन पैटल पब्लिक स्कूल में तीज ग्रीन डे के रुप में मनाया। प्राचार्य, शिक्षकों व छात्रों ने पौधारोपण किया। इंडियन स्कूल में तीज पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मनमोहक हरियाणवी नृत्य, भाषण, कविताएं आदि की प्रस्तुति दीं। इस मौके पर प्राचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

दिल्ली विद्यापीठ में तीज पर छात्राओं ने शगुन मेहंदी से हथेलियों को सजा कर, गीतों आदि कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यालय के संचालक वीर सिंह सैनी, प्राचार्य आराधना ग्रोवर, शशि, विजय लक्ष्मी, राखी, मुकेश, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी