सॉफ्टबाल में ¨हदू ग‌र्ल्स कॉलेज ने जीता कांस्य

¨हदू ग‌र्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित हुई सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों का शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, उप प्राचार्य मधु वालिया व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 05:21 PM (IST)
सॉफ्टबाल में ¨हदू ग‌र्ल्स 
कॉलेज ने जीता कांस्य
सॉफ्टबाल में ¨हदू ग‌र्ल्स कॉलेज ने जीता कांस्य

जासं, सोनीपत : ¨हदू ग‌र्ल्स कॉलेज की खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों का शुक्रवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. आरके गुप्ता, उप प्राचार्य मधु वालिया व शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी ने स्वागत किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न कॅालेज की टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें ¨हदू ग‌र्ल्स कॉलेज की ओर से छात्रा प्रियांशु गुलिया, पूजा, प्रियंका, नेहा दहिया, ¨पकी, ज्योति देवी, सलोनी, मानसी, भावना, मीनू, मधु, राशि तोमर, मेध, वर्तिका आर्य व किरण ने हिस्सा लिया। कॉलेज की टीम ने विभिन्न मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ने पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीकाराम पीजी कॉलेज की टीम को हराया। इसके बाद राजकीय कन्या महाविद्यालय, रोहतक की टीम को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। मुकाबलों के बाद महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की साफ्टबॉल चयन समिति की ओर से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए ट्रायल भी लिए गए। इस जीत पर प्राचार्य. डॉ आरके गुप्ता ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और नेशनल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

chat bot
आपका साथी