विकास कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेंद्र पंवार

विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नगर निगम अधिकारी शहर की प्रत्येक कालोनी का बढ़-चढ़कर विकास कार्य करवाएं। छोटे से लेकर बड़े विकास कार्यों को गंभीरता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करवाएं। विधायक सुरेंद्र पंवार व मेयर निखिल मदान संयुक्त रूप से चावला कालोनी निवासियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:40 PM (IST)
विकास कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेंद्र पंवार
विकास कार्यों को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेंद्र पंवार

जागरण संवाददाता, सोनीपत: विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि नगर निगम अधिकारी शहर की प्रत्येक कालोनी का बढ़-चढ़कर विकास कार्य करवाएं। छोटे से लेकर बड़े विकास कार्यों को गंभीरता के साथ निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करवाएं। विधायक सुरेंद्र पंवार व मेयर निखिल मदान संयुक्त रूप से चावला कालोनी निवासियों की समस्याएं सुनने पहुंचे थे।

विधायक सुरेंद्र पंवार को चावला कालोनी की गली नंबर आठ निवासियों ने बताया कि बीते कई माह से सीवरेज के मैनहाल खुले पड़े हैं, कई बार निगम अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इसकी वजह से हादसे की संभावना बनी हुई है, बावजूद कुंभकरणी नींद सोया निगम प्रशासन नहीं जाग रहा। मुख्य गली की ब्रांच गलियां अभी भी कच्ची हैं, पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से कालोनी निवासी दूरस्थ स्थान से पेयजल लाने को मजबूर हैं। बारिश के समय में घर से बाहर निकलना दूभर हो जाता है। उन्होंने बताया कि बिजली के पोल लगाने का कार्य भी अभी अधर में पड़ा हुआ है। साथ ही कालोनी निवासियों ने पार्क बनवाने की मांग रखी। विधायक सुरेंद्र पंवार ने कालोनी निवासियों की समस्याएं सुनने के उपरांत मेयर निखिल मदान को सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाने को कहा। मेयर निखिल मदान ने तुरंत नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने को कहा। समस्याओं का समाधान होने पर कालोनिवासियों ने विधायक सुरेंद्र पंवार व मेयर निखिल मदान का धन्यवाद किया। इस दौरान सतेवान, कृष्णा, रामअवतार, अजीत, पिन्ना, राजेश, पूनम, पुष्पा, राकेश, अशोक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी