त्योहारी सीजन में कचरे से बदहाल हुआ शहर

त्योहारी सीजन में एकाएक शहर की सड़कों के किनारे कचरे के ढेर बढ़ गए हैं। शहर के कई मार्गों पर पिछले कई दिन से कचरा सड़ रहा है। लोग जहां तहां कचरा फेंक रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 03:07 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 03:07 PM (IST)
त्योहारी सीजन में कचरे से बदहाल हुआ शहर
त्योहारी सीजन में कचरे से बदहाल हुआ शहर

जागरण संवाददाता, सोनीपत : त्योहारी सीजन में एकाएक शहर की सड़कों के किनारे कचरे के ढेर बढ़ गए हैं। शहर के कई मार्गों पर पिछले कई दिन से कचरा सड़ रहा है। लोग जहां तहां कचरा फेंक रहे हैं। वहीं, नगर निगम न तो इनको रोक पा रहा है और न ही कचरे का निस्तारण कर पा रहे हैं। कचरे का उठान न होने के विरोध में आदर्श नगर, धानकान बस्ती, सुदामा नगर के लोगों ने विरोध जताया। आरोप है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कई-कई दिन तक कचरे का ढेर लगा रहता है, जिससे उठ रही बदबू से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।

नगर निगम अधिकारियों को दी गई शिकायत में क्षेत्रवासी अनिल, अशोक, रामनिवास, विनोद, विपिन, वेदांत, राकेश, जयपाल व अन्य ने कहा कि धानकान बस्ती में बने सामुदायिक भवन के पास गली के बीच में कचरे के ढेर लगे है। इससे न केवल आने-जाने का रास्ता अवरूद्ध हो रहा है बल्कि आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कचरे से क्षेत्र की छवि भी खराब हो रही है। हर वक्त गली में कचरे का ढेर लगा रहता है। पशु कचरे को जहां-तहां फैला रहे हैं। उनकी मांग है कि कचरे का उठाया जाए।

रामलीला मैदान, शनि मंदिर, बस स्टैंड के पास सड़ रहा कचरा :

शहर के बस स्टैंड के पास पड़े कचरे के ढेर शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। बस स्टैंड के पास बने आटो स्टैंड के निकट पड़े कचरे के ढेर फैलकर सड़क तक आ गए हैं, जिससे वहां के हालात खराब हैं। इसी तरह रामलीला मैदान के पास महीनों से कचरे का ढेर लगा है। गन्नौर की ओर से शहर में प्रवेश करने वालों का कचरे के ढेर व वहां से उठ रही बदबू से ही सामना होता है। आसपास के दुकानदार व अन्य लोग बदबू से परेशान हैं। कई बार निगम में शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। शनि मंदिर के पास पड़े कचरे के ढेर भी आसपास के लोगों के लिए आफत बने हैं। सारंग रोड अंडरब्रिज के पास हर रोज कचरे के ढेर लगे रहते हैं।

कचरे का नियमित उठान करवाया जाता है। कई बार लोग कचरे को प्वाइंट पर न डालकर इधर-उधर डाल देते हैं, जिससे कचरा उठान में समस्या आती है। लोगों से अपील है कि कचरे को निर्धारित प्वाइंट पर ही डालें। अवैध तरीके से कचरा डालने वालों पर कार्रवाई भी होगी।

- जगदीश शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।

chat bot
आपका साथी