जनता कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ध्वस्त, नगर निगम पहुंचे लोग

जागरण संवाददाता, सोनीपत: शहर के दिल्ली रोड स्थित जनता कालोनी के लोग इन दिनों सीवर समस्या से जूझ रहे है। सीवर समस्या से त्रस्त लोग शुक्रवार को नगर निगम में पहुंच गए। अधिकारियों के न मिलने पर एक-दूसरे कमरे में भटकते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:22 PM (IST)
जनता कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ध्वस्त, नगर निगम पहुंचे लोग
जनता कॉलोनी में सीवर व्यवस्था ध्वस्त, नगर निगम पहुंचे लोग

जागरण संवाददाता, सोनीपत : शहर के दिल्ली रोड स्थित जनता कॉलोनी के लोग इन दिनों सीवर समस्या से जूझ रहे हैं। सीवर समस्या से त्रस्त लोग शुक्रवार को नगर निगम पहुंचे। अधिकारियों के न मिलने पर एक-दूसरे कमरे में भटकते रहे। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वे पिछले तीन दिन से अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए आ रहे है, लेकिन अधिकारी मिलते ही नहीं है। जबकि दूसरी तरफ समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग नगर निगम के खिलाफ धरना देंगे।

नगर निगम पहुंचे जनता कॉलोनी निवासी नरेश, रमेश, अजय, लखन, लक्ष्मणदास, मनोज, रामबिलास, सुमन, बलबीर कौर, करतारी व अन्य ने बताया कि पिछले कई दिन से जनता कॉलोनी की मुख्य गली में सीवर समस्या बनी हुई है। सीवर व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कॉलोनी की गलियों में सीवर का पानी बह रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अब तो हालत ये हो चुके हैं कि सीवर का पानी घरों में घुसने लगा है। क्षेत्रवासी पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं, लेकिन समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं। क्षेत्रवासी पिछले तीन दिन से नगर निगम के चक्कर लगा रहे है, लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी ही नहीं मिला। कर्मचारी उन्हें इधर से उधर दौड़ा रहे है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें नगर निगम के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी