संतुलन बिगड़ने से रजबाहे में गिरी बस, सेना के जवानों ने यात्रियों को निकाला

रोहतक मार्ग पर मंगलवार को नहर से कुछ ही दूरी पर हरियाणा रोडवेज की बस अपना संतुलन खोकर सड़क के साथ लगते रजबाहे में जा गिरी। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई। इसी दौरान यहां से गुजर रहे सेना के ट्रक में सवार जवानों ने भी तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। साथ ही राहगीरों ने भी यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें बाहर निकाला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 28 Aug 2018 06:22 PM (IST)
संतुलन बिगड़ने से रजबाहे में गिरी बस, सेना के जवानों ने यात्रियों को निकाला
संतुलन बिगड़ने से रजबाहे में गिरी बस, सेना के जवानों ने यात्रियों को निकाला

संवाद सहयोगी, खरखौदा (सोनीपत):  रोहतक मार्ग पर मंगलवार को नहर से कुछ ही दूरी पर हरियाणा रोडवेज की बस अपना संतुलन खोकर सड़क के साथ लगते रजवाहे में जा गिरी। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई। इसी दौरान यहां से गुजर रहे सेना के ट्रक में सवार जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला। साथ ही राहगीरों ने भी यात्रियों की मदद करते हुए उन्हें बाहर निकाला।

मंगलवार करीब डेढ़ बजे हरियाणा रोडवेज के रोहतक डिपो की बस सोनीपत से वाया खरखौदा होते हुए रोहतक जा रही थी। जब बस खरखौदा शहर के बाइपास को क्रॉस करती हुई एनसीआर वाटर चैनल नहर से कुछ आग बढ़ी तो अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया। ऐसे में बस सड़क के साथ लगते रजबाहे में जा गिरी। गनीमत रही कि बस चालक ने बस को काफी धीमा कर लिया था, जिसके चलते बस में बड़ा हादसा टल गया। बस को रजबाहे में गिरी देखकर राहगीर मदद के लिए आगे आए, वहीं इसी दौरान वहां से गुजर रहे सेना के जवानों ने भी हादसा हुआ देखा तो बगैर देरी करते हुए मदद के लिए उतर गए। इसके बाद बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया। बस में सवार लोगों को ज्यादा चोटें नहीं होने के चलते सभी अपने गंतव्य को चले गए।

chat bot
आपका साथी