जीवीएम की महक जैन विश्वविद्यालय में द्वितीय

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक द्वारा घोषित एमकाम के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा में महक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 04:26 PM (IST)
जीवीएम की महक जैन विश्वविद्यालय में द्वितीय
जीवीएम की महक जैन विश्वविद्यालय में द्वितीय

जासं, सोनीपत : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक द्वारा घोषित एमकाम के तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में जीवीएम कन्या कालेज की महक जैन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके साथ ही कालेज की 42 छात्राओं ने पहले व तीसरे सेमेस्टर में विश्वविद्यालय की टाप-50 सूची में जगह बनाई है। इस पर संस्था के प्रधान डा. ओपी परुथी व प्राचार्य डा. ज्योति जुनेजा ने छात्राओं को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जीवीएम में एमकाम की विभागाध्यक्ष तारिका सेठी ने तीसरे सेमेस्टर में महक जैन के अलावा टीना, नैंसी, रिकी, आरती, सोनिया, डिपल, दीपिका, प्रियंका, कुनिका, वंदना, अदिति वत्स, शिवानी, मीनू, प्रियंका आंतिल, प्रिया त्यागी, श्वेता, पलक, प्रिया व महिमा ने मेरिट प्राप्त की है। पहले सेमेस्टर में गुंजन बतरा, अंजलि, राशि, वैशाली मिढ़ा, पारुल, श्रेया, प्रीति, निशा, निशिका, वैशाली वर्मा, प्रियंका, रिद्धि मुंजाल, अंशिका, वर्निका, योगिता, कीर्ति, प्रेरणा, सिद्धि, बिदिया, राखी, जया व कृतिका ने भी मेरिट हासिल की। इस मौके पर प्राध्यापिका तारिका सेठी, रुचिका विरमानी, महिमा हुड्डा, कीर्ति सतीजा, मीना कालरा, वंदना सचदेवा, अनीता राणा, प्रीति परुथी, मोनिका वर्मा, कामिनी नासा मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी