धान की खरीद कर 2.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

गोहाना की नई अनाज मंडी के एक आढ़ती से करनाल की एक मिल ने करीब दो साल पहले करोड़ों रुपये का धान खरीदा था। मिल द्वारा आढ़ती को खरीदे गए धान का भुगतान नहीं किया गया। जब आढ़ती पैसे मांगने लगा तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई। आढ़ती की शिकायत पर शहर थाना में तीन के खिलाफ 2.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Oct 2018 05:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 Oct 2018 05:18 PM (IST)
धान की खरीद कर 2.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
धान की खरीद कर 2.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

जागरण संवाददाता, गोहाना: गोहाना की नई अनाज मंडी के एक आढ़ती से करनाल की एक मिल ने करीब दो साल पहले करोड़ों रुपये का धान खरीदा था। मिल द्वारा आढ़ती को खरीदे गए धान का भुगतान नहीं किया गया। जब आढ़ती पैसे मांगने लगा तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी गई। आढ़ती की शिकायत पर शहर थाना में तीन के खिलाफ 2.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संतोष मलिक ने गोहाना की नई अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान कर रखी है। वर्ष, 2015-16 के सीजन में करनाल में नि¨सग स्थित न्यू ज्योति एग्रो फूड मिल ने आढ़ती के माध्यम से मिल के लिए करोड़ों रुपये की कीमत का धान खरीदा था। आढ़ती मिल के अधिकारियों से धान के पैसे लेने के लिए चक्कर लगाता रहा। आढ़ती का आरोप है कि मिल द्वारा उसे धान की फसल के 2 करोड़, 67 लाख, 25 हजार 162 रुपये नहीं दिए गए। आरोप है कि मिल अधिकारियों ने आढ़ती को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा दिया। आढ़ती ने इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने करनाल निवासी राजेंद्र कुमार ¨सगला, मनोज ¨सगला व पंकज ¨सगला के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

आढ़ती संतोष मलिक की शिकायत पर करनाल के तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राजेश कुमार, एएसआई, जांच अधिकारी

chat bot
आपका साथी