निर्वाचित पदाधिकारियों को साधने में लगे भाजपा नेता

: बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, राजकीय ग‌र्ल्स कॉलेज व क्षेत्र के निजी कॉलेजों में छात्र संघ के चुनावों में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों से भाजपा नेताओं ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने पक्ष में लाकर भाजपा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अपना कैडर खड़ा करना चाहती है। कुछ पदाधिकारी राजनीति दलों से जुड़ने पर विचार भी कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 12:29 PM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 12:29 PM (IST)
निर्वाचित पदाधिकारियों को साधने में लगे भाजपा नेता
निर्वाचित पदाधिकारियों को साधने में लगे भाजपा नेता

जासं, गोहाना: बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, राजकीय ग‌र्ल्स कॉलेज व क्षेत्र के निजी कॉलेजों में छात्र संघ के चुनावों में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों से भाजपा नेताओं ने संपर्क करना शुरू कर दिया है। निर्वाचित पदाधिकारियों को अपने पक्ष में लाकर भाजपा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अपना कैडर खड़ा करना चाहती है। कुछ पदाधिकारी राजनीति दलों से जुड़ने पर विचार भी कर रहे हैं। बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, राजकीय ग‌र्ल्स कॉलेज गोहाना और क्षेत्र के निजी कॉलेजों में पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। अप्रत्यक्ष हुए चुनावों का इनसो विरोध कर चुकी है। कांग्रेस पार्टी व भाजपा द्वारा चुनावों के समय रुचि नहीं ली गई। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेता सक्रिय हो गए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा कॉलेजों में अपना कैडर खड़ा करने का मौका किसी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। भाजपा नेताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कई पदाधिकारियों ने राजनीतिक दलों का समर्थन करने पर विचार भी किया है।

chat bot
आपका साथी