गन्नौर मंडी में प्याज का स्टाक जांचा

प्याज की कालाबाजारी और बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्यवाही की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:43 PM (IST)
गन्नौर मंडी में प्याज का स्टाक जांचा
गन्नौर मंडी में प्याज का स्टाक जांचा

संस, गन्नौर : प्याज की कालाबाजारी और बढ़ते दामों पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में विभिन्न जगहों पर छापा मारा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक अनूप कुमार, विनीत कुमार व अंकित कुमार ने थोक व खुदरा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर प्याज का स्टाक जांचा और उसका रिकार्ड से भी मिलान किया। टीम को 10 से 20 क्विंटल प्याज का स्टाक ही मिला। विभाग के उप निरीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि प्याज की कालाबाजारी की रोकथाम के लिए विभाग ने छापा मारा है। इस दौरान सभी प्रतिष्ठानों पर प्याज के भंडार की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार थोक विक्रेताओं द्वारा प्याज का अधिकतम स्टाक 250 क्विंटल तक किया जा सकता है जबकि खुदरा व्यापारी द्वारा 20 क्विटल तक किया जा सकता है। जांच के दौरान इससे अधिक प्याज का स्टाक मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी