सब को मिलकर करना होगा पर्यावरण का संरक्षण: मदान

कांग्रेस नेता निखिल मदान ने कहा कि दिनोंदिन पर्यावरण का ह्रास होता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:49 PM (IST)
सब को मिलकर करना होगा पर्यावरण का संरक्षण: मदान
सब को मिलकर करना होगा पर्यावरण का संरक्षण: मदान

जासं, सोनीपत: कांग्रेस नेता निखिल मदान ने कहा कि दिनोंदिन पर्यावरण का ह्रास होता जा रहा है। ऐसे में पर्यावरण बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। तभी हम आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ आबोहवा दे पाएंगे। निखिल ने रविवार को गांव राठधना में कृष्णा चेरिटेबल सोसाइटी की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए गांव में नीम के पौधे लगाए।

अभियान के दौरान निखिल ने कहा कि प्रकृति का सम्मान और रक्षा करना बेहद जरूरी है। बढ़ते प्रदूषण और हरित क्षेत्र के कम होने के कारण वर्तमान पीढ़ी कई प्रकार की शारीरिक बीमारी से ग्रस्त है। पौधारोपण का मुख्य उद्देश्य हरियाली क्षेत्र को बढ़ाना है, ताकि शुद्ध हवा मिल सके। सोसायटी ने जिले में 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सावन के पवित्र महीने में इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है, जिसमें उन्हें समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सोनीपत में कोई भी संस्था, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल और व्यक्तिगत रूप से भी जिसको अपने स्थान पर पेड़ लगवाने हैं, वो सोसाइटी कार्यालय में संपर्क कर सकता है। अभियान के दौरान नीम, पीपल, बरगद, पिलखन, जामुन जैसे छायादार व फलदार पौधे ही लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी ग्रामीणों को कोरोना महामारी से बचने के लिए सावधानी बरतने की भी अपील की। इस अवसर पर संदीप सरोहा, सतीश सरोहा, मनोज, सुदामा, रविद्र जांगड़ा, संदीप मलिक, विजय सरोहा, उद्धम, कर्मवीर सरोहा, विनय आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी