गोहाना के थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू

पुलिस विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गोहाना के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए गए हैं। थानों में साइबर ठगी के संबंध में आने वाली शिकायतों पर तत्काल जांच शुरू होगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 07:17 PM (IST)
गोहाना के थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू
गोहाना के थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू

जागरण संवाददाता, गोहाना : पुलिस विभाग ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गोहाना के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए गए हैं। थानों में साइबर ठगी के संबंध में आने वाली शिकायतों पर तत्काल जांच शुरू होगी। हेल्प डेस्क पर तैनात एक्सपर्ट कर्मचारी उन मोबाइल नंबरों को ट्रैस करने की कोशिश करेंगे, जिनसे बातचीत करने पर लोगों से ठगी हुई है। इसके साथ ही लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।

एटीएम कार्ड बदल कर रुपये निकलवाने के मामले पुराने हो चुके हैं। साइबर ठग लोगों को झांसे में लेने के लिए तरह-तरह के नए हथकंडे अपना रहे हैं। आजकल देखने में आ रहा है कि लोग किसी भी तरह की सहायता के लिए गूगल पर कस्टमर केयर के नंबर सर्च करके उन पर संपर्क करते हैं। इसके बाद लोगों के मोबाइल पर एप डाउनलोड करवाए जाते हैं, जिसके बाद उनके खातों से रुपये निकाल लिए जाते हैं। इसके साथ-साथ ही साइबर ठग लोगों के खातों से लिक मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा लेते हैं और उसके बाद बैंक अधिकारी बन कर लोगों से संपर्क करते हैं। गोहाना में जनवरी में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। गांव बीधल के विक्रम से एप डाउनलोड करते ही उनसे करीब सवा लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई थी। भारतीय जीवन बीमा निगम की कर्मचारी एकता के खाते में वेतन आते ही साइबर ठगों ने उनसे संपर्क किया था। उनके खाते से भी रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने बढ़ते साइबर अपराध के मद्देनजर थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए हैं। लोग साइबर ठगी से बचने के लिए यहां पहुंच कर पुलिस कर्मचारियों से जानकारी ले सकेंगे। इसके साथ ही जो लोग ठगी का शिकार होते हैं उनकी शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई होगी। गोहाना में सदर थाना, शहर थाना और बरोदा थाना में साइबर हेल्प डेस्क शुरू किए गए हैं। गोहाना के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू कर दिए गए हैं। लोग साइबर ठगी से बचने के लिए यहां पहुंच कर जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ अगर किसी व्यक्ति के साथ ठगी होती है तो वह तुरंत शिकायत दे, जिस पर तत्काल कार्रवाई होगी।

निकिता खट्टर, एएसपी, गोहाना

chat bot
आपका साथी