म¨टडू मार्ग पर पेय जल संकट गहराया

संवाद सहयोगी, खरखौदा : खरखौदा के म¨टडू मार्ग पर बीते दस दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। इसके

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Sep 2017 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 05 Sep 2017 07:30 PM (IST)
म¨टडू मार्ग पर पेय जल संकट गहराया
म¨टडू मार्ग पर पेय जल संकट गहराया

संवाद सहयोगी, खरखौदा : खरखौदा के म¨टडू मार्ग पर बीते दस दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलापूर्ति विभाग की पाइपलाइन में आई दिक्कत के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा पाइप लाइन में आई खामी को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।

पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी का एक कारण यह भी है कि खरखौदा शहर का भूजल खारा है। पीने या घरेलू कार्य में भी इसका उपयोग नहीं हो पाता है। इसकी वजह से लोग जलापूर्ति विभाग की पेयजल सप्लाई पर ही निर्भर करते हैं। लोगों को मजबूरी में शहर के बाहरी छोर पर नहरों के पास लगे नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि जलापूर्ति विभाग को उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए पाइप लाइन में आई दिक्कत को जल्द से जल्द सुधारना चाहिए।

---

पेयजल पाइप लाइन में आई खराबी को दुरुस्त करने के लिए कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही लाइन को ठीक कर पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

पल¨वद्र ¨सह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

chat bot
आपका साथी