सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

By Edited By: Publish:Sun, 02 Sep 2012 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 02 Sep 2012 06:32 PM (IST)
सेवानिवृत्ति पर दी  भावभीनी विदाई

जागरण संवाद केंद्र, सोनीपत :

पानीपत से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए केसी शर्मा व सोनीपत में अतिरिक्त उपायुक्त अशोक बिश्नोई की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। दोनों अधिकारियों की लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिले के लोगों ने पानीपत से सेवानिवृत्त हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश केसी शर्मा को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता कर रहे अधिवक्ता रघुबर दयाल गौड़ ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए केसी शर्मा ने सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर लंबे समय तक कार्य किया। उन्होंने सदैव न्यायपालिका को पोषित किया। इससे लोगों को न्याय मिलने में मदद मिली। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं रोहिणी कोर्ट के न्यायाधीश सतीश कुमार ने कहा कि न्याय प्रणाली को सुदृढ़ रखकर ही समाज का भला किया जा सकता है। इस दौरान शमशेर शर्मा, बलवान, अशोक शर्मा, अशोक कौशिक, जोगेंद्र मलिक, दलेल दूहन, रामधन शर्मा, जय सिंह, प्रधान अशोक शर्मा, डा.जिले सिंह, जय किशोर, महाबीर, भरत सिंह, पवन, नरेश, सुधीर, सुनील, संदीप सेवली आदि मौजूद रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त को दी विदाई

साईं जनसेवा समिति ने कार्यक्रम का आयोजन कर अतिरिक्त उपायुक्त अशोक बिश्नोई की सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। साईं जनसेवा समिति के मुख्य संरक्षक पं.अशोक शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त अशोक बिश्नोई ने बड़ी ही सहनशीलता व इमानदारी से कार्य किया। उन्होंने कभी भी अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सतपाल सिंह अहलावत, संरक्षक सुभाष वशिष्ठ, आशीष आर्य, विरेंद्र बंसल, डा. बीआर जावा, आरए खटक, एडवोकेट अजय गर्ग, जितेंद्र कुमार अग्रवाल, संतोष राठी, लज्जा गोयल, संजीव अग्रवाल, संजय सिंगला, आइडी मुंजाल, अरविंद मित्तल, पं. रघुवीर दयाल, सुरेंद्र, डा. रमेश नारंग, आदित्य रोहिल्ला, जयवीर गहलावत, सुरेंद्र भारती, डा. बीके सिंह आदि मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी