शाह ने किया भ्रष्टाचार मुक्त पंचायतों का आह्वान

शांतिभूषण, सोनीपत : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भ्रष्टाचार मुक्त पंचायतों

By Edited By: Publish:Sat, 23 Apr 2016 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 23 Apr 2016 08:54 PM (IST)
शाह ने किया भ्रष्टाचार मुक्त पंचायतों का आह्वान

शांतिभूषण, सोनीपत :

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भ्रष्टाचार मुक्त पंचायतों का आह्वान किया है। शनिवार को गोहाना में आयोजित 'हरियाणा स्वर्ण जयंती पंचायत सम्मेलन' में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुक्तकंठ से तारीफ करते हुए भ्रष्टाचार नियंत्रण के मामले में प्रदेश सरकार को अन्य राज्यों के लिए 'रोल मॉडल' करार दिया। साथ ही प्रदेश में नेतृत्व पर सवाल खड़ा करने वालों को मिलकर काम करने की नसीहत भी दे डाली।

दूसरी बार भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदेश के दौरे पर आए अमित शाह ने कहा कि यदि प्रति व्यक्ति आय दोगुना करनी है तो सरकार योजना बनाकर उसके अनुरूप काम करे। गुजरात व मध्य प्रदेश की सरकारों ने अपने राज्यों में किसानों की आय बढ़ाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि अध्ययन दल भेजकर संभावनाओं पर अध्ययन कराएं। प्रदेश में पशुपालन को बढ़ावा देकर श्वेत क्रांति से दिल्ली को जहरीले व नकली दूध से निजात दिलाया जा सकता है।

भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस की राज्य सरकार की नीति की सराहना करते हुए कहा कि इस परिकल्पना का अन्य राज्यों को भी अनुसरण करना चाहिए, तभी देश से भ्रष्टाचार खत्म करना संभव है। ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मेलन में शाह ने कहा कि जब तक पंचायतें भ्रष्टाचारमुक्त नहीं होंगी, प्रदेश से पूरी तरह भ्रष्टाचार मिटाना संभव नहीं होगा। गांवों से ही देश का विकास संभव है, इसलिए पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से बेहतर काम के लिए योजना और क्रियान्वयन जरूरी है।

शाह ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के कार्यकाल के दौरान सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सु²ढ़ करने की दिशा में सही कदम उठाए हैं। परिवारवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे पूर्व हरियाणा की राजनीति दो परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रही, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री की एक वर्ष में प्रदेश को केरोसीनमुक्त राज्य बनाने के लक्ष्य की भी सराहना की। सम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बिरेंद्र सिंह सहित अन्य मंत्रियों ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी