अवैध खनन करने का आरोपी काबू

जासं, गन्नौर : यमुना के बेगा घाट के पास से पुलिस ने एक युवक को यमुना नदी में अवैध खनन करने के आरो

By Edited By: Publish:Wed, 01 Jul 2015 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2015 05:13 PM (IST)
अवैध खनन करने का आरोपी काबू

जासं, गन्नौर : यमुना के बेगा घाट के पास से पुलिस ने एक युवक को यमुना नदी में अवैध खनन करने के आरोप में काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव बेगा निवासी जुलफकार है। पुलिस ने आरोपी के ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता जगजीत ¨सह ने बताया कि गन्नौर थाना में नियुक्त हवलदार हरपाल ¨सह अपनी टीम के साथ बेगा रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक यमुना में अवैध खनन कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने वहां से जुलफकार को ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर ले जाते काबू किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेत चोरी व अवैध खनन का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उसके ट्रैक्टर-ट्राली को भी जब्त कर लिया है।

chat bot
आपका साथी