शार्टकट से नहीं मेहनत से मिलेगी सफलता

संस, गोहाना: अगर आप जिंदगी में कामयाब बनना चाहते हो, तब आप को मेहनत करनी ही पड़ेगी। मेहनत का कोई शॉर्

By Edited By: Publish:Mon, 02 Mar 2015 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2015 07:20 PM (IST)
शार्टकट से नहीं मेहनत से मिलेगी सफलता

संस, गोहाना: अगर आप जिंदगी में कामयाब बनना चाहते हो, तब आप को मेहनत करनी ही पड़ेगी। मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है। यह संदेश लिटिल एंजिल्स कान्वेंट स्कूल के एमडी ओम प्रकाश गोयल ने दिया। वे विदाई समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।

नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को सम्मान के साथ विदाई दी। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल समय के अपने अनुभव भी साझे किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या कंचन गोयल ने की। संयोजन शिक्षिका सुनीता, नीलम, नीरज कुमारी, मीना, रविता और ऋतु ने किया।

chat bot
आपका साथी