महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जासं, गन्नौर : गांव दातौली निवासी एक महिला ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ व उसके परिजनों पर मारपीट का आर

By Edited By: Publish:Mon, 20 Oct 2014 06:25 PM (IST) Updated:Mon, 20 Oct 2014 06:25 PM (IST)
महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

जासं, गन्नौर : गांव दातौली निवासी एक महिला ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ व उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के मोहित ने उसके साथ छेड़खानी है। जब उसने इसका विरोध जताया तो आरोपी की मां व बहन तथा परिवार के रोहित, जीतू कप्तान ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उनके जानकार नरेश व गुलशन ने उसे धमकी भी दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी