सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर

खारियां से मेहनाखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:35 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:35 AM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर
सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त गंभीर

जागरण संवाददाता, सिरसा:

खारियां से मेहनाखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।

गांव खारियां निवासी सुनील कुमार बाइक पर अपने दोस्त रामलाल के साथ शनिवार को सुबह करीब 9 बजे जा रहा था। इसी दौरान गांव मेहनाखेड़ा के समीप बेसहारा पशु सड़क पर आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। इससे सुनील कुमार व रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर सुनील कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रानियां थाना पुलिस ने मृतक युवक के पिता बनवारी लाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सुनील कुमार अविवाहित था तथा मजदूरी का कार्य करता था।

पन्नीवालामोटा गोशाला से दो झोटे चोरी

जागरण संवाददाता, सिरसा : गांव पन्नीवालामोटा की श्री कृष्ण प्रणामी गोशाला से रात्रि को दो झोटे चोरी कर लिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों में तीन व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं जिनमें से एक व्यक्ति रेकी कर रही है और दो व्यक्ति झोटे को ले जा रहे हैं। गोशाला प्रबंधकों को इसकी जानकारी सुबह साढ़े पांच बजे लगी जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रात्रि को चोर दीवार फांदकर गोशाला में घुसते हैं। इसके बाद तीसरा व्यक्ति पहुंचता है और वह रेकी करता है। गोशाला में गए पहले दो व्यक्ति एक-एक झोटा लेकर गोशाला से बाहर निकल जाते हैं। चोरों ने कैंटर करीबन 500 मीटर दूर खड़ा किया था। रात सवा दो बजे के करीब तीनों व्यक्ति सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कैंटर को बाहर खड़ा कर एक और लगा दिया जाता है। इसी कैंटर में दोनों पशुओं को ले जाए जाने की जानकारी मिली है। जल्द करेंगे खुलासा

पन्नीवालामोटा गोशाला से दो झोटे चोरी हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। साइबर सेल की भी मदद ले रहे हैं। जल्द ही इस वारदात को सुलझा लेंगे।

निरीक्षक काशी राम, थाना प्रभारी ओढां।

chat bot
आपका साथी