यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर का जन्मदिन यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 09:06 AM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 09:06 AM (IST)
यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश
यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन ने दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, सिरसा :

समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर का जन्मदिन यंग इंडिया आर्गेनाइजेशन द्वारा श्री गुरु गोबिद सिंह खालसा हाई स्कूल में पौधारोपण कर मनाया गया। आर्गेनाइजेशन के महासचिव संदीप चलाना व संगठन सचिव हेमंत कक्कड़ ने बताया कि पौधे रोपित कर उनकी देखभाल करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। वर्तमान परि²श्य में पर्यावरण का स्तर निरंतर गिर रहा है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम समय-समय पर पौधे रोपित करें। अगर प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा भी लगाए तो पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर नरेंद्र धींगड़ा, मोहित सोनी, हर्ष मरोदिया, सीए शुभम भरतिया, विष्णु रामावत, दीपक गोयल, सुरेंद्र बब्बर, पवन, गिरधारी अग्रवाल, दीपक सोनी, अर्शप्रीत धींगड़ा, चंचल सिगल, किरण, कपिल गोयल, रेणु बरोड़ उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी