घर पूछने के बहाने महिला को रोका, कानों से बालियां छीनकर हुए फरार

डबवाली रानियां रोड पर मैरीलेंड स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाश महिला क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 05:17 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 05:17 AM (IST)
घर पूछने के बहाने महिला को रोका, कानों से बालियां छीनकर हुए फरार
घर पूछने के बहाने महिला को रोका, कानों से बालियां छीनकर हुए फरार

संवाद सहयोगी, डबवाली : रानियां रोड पर मैरीलेंड स्कूल के समीप बाइक सवार दो बदमाश महिला के कानों से बालियां छीनकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने गांव डबवाली निवासी अमरजीत कौर (55) की शिकायत पर केस दर्ज किया है। वारदात रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

गांव डबवाली में सिरसा रोड पर रहने वाले ऑटो चालक मंगतू सिंह की पत्नी अमरजीत कौर पशुओं का चारा लेने के लिए रानियां रोड पर पैदल जा रही थी। मैरीलैंड स्कूल के समीप पीछे से बाइक आई। उस पर दो युवक सवार थे। दोनों ने कपड़े से मुंह ढक रहे थे। घर पूछने के बहाने महिला को रूकवाया। महिला ने जानकारी न होने की बात कहकर आगे कदम बढ़ाया तो बाइक सवार युवक नीचे उतरा। दोनों कानों से बालियां छीनकर बाइक पर बैठ वापिस डबवाली की ओर भगा लिया। महिला ने शोर मचाया तो नजदीक स्थित घर के लोग बाहर आए, तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। बालियों करीब 8 ग्राम सोने की थी।

----

कान से बहने लगा खून

मंगतू सिंह ने बताया कि बदमाश ने बाली छीनी तो उसकी पत्नी का बायां कान फट गया। कान से खून बहने लगा। वे उपचार के लिए उसे अस्पताल में ले गए, यहां उसके तीन टांके लगाए गए। रात करीब 8 बजे वारदात के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।

----

पंजाबी भाषा बोल रहे थे

महिला के अनुसार दोनों बदमाश पंजाबी भाषा बोल रहे थे। बाइक चालक ने लाल रंग की शर्ट पहनी हुई थी। जबकि बालियां छीनने वाले ने पीली-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहनी हुई थी।

chat bot
आपका साथी