विवेकानंद स्कूल के गोल्ड विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

संवाद सूत्र, रानियां : दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता मे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jan 2018 06:31 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jan 2018 06:31 PM (IST)
विवेकानंद स्कूल के गोल्ड विजेता खिलाड़ियों का सम्मान
विवेकानंद स्कूल के गोल्ड विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

संवाद सूत्र, रानियां :

दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर अंडर 57 किलोग्राम भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गांव बणी के विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल दो छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित। चयनित होने के बाद गांव में पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्कूल स्टाफ व ग्रामीणों ने स्वागत किया गया। खिलाडिय़ों को खुली जीप में बैठाकर गांव में घुमाया गया।

स्कूल संचालक राजाराम डूडी ने बताया कि दिल्ली खेल फाउंडेशन की तरफ 57 किलोग्राम भार वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश की लगभग 30 टीमों ने भाग लिया। विवेकानंद स्कूल के छात्र व भगत ¨सह सोनीपत के छात्रों में हुई कबड्डी प्रतियोगिता विवेकानन्द की टीम 29 के मुकाबले में 34 अंक प्राप्त कर 5 अंकों से विजय हासिल की। इस प्रतियोगिता में विवेकानंद सीनियर सेकंडरी स्कूल बणी के छात्र रमन व नवीन ने हरियाणा की टीम की तरफ से भाग लिया। इस टीम के खिलाडिय़ों ने विजय हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। ये खिलाड़ी फरवरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा खेलने भूटान जाएंगे।

दोनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के लिए गांव ही नहीं बल्कि क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजाराम डूडी ने खिलाडिय़ों की जीत पर बधाई दी। इस अवसर पर राजाराम डूडी, कोच वीरेंद्र मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी