तीन कृषि कानूनों से किसान का नुकसान होगा: अर्जुन चौटाला

युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने शुक्रवार को रानियां विधानसभा के क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:31 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:31 AM (IST)
तीन कृषि कानूनों से किसान का नुकसान होगा: अर्जुन चौटाला
तीन कृषि कानूनों से किसान का नुकसान होगा: अर्जुन चौटाला

जागरण संवाददाता, सिरसा : युवा इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने शुक्रवार को रानियां विधानसभा के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों को आगामी 3 मार्च को ऐलनाबाद में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का न्यौता दिया। अर्जुन चौटाला ने गांव रामपुर थेड़ी, रणजीतपुर थेड़ी, जीवननगर, संतनगर, हरिपुरा, दमदमा, धर्मपुरा, हारणी, मत्तुवाला, बाहिया, ढुडियांवाली, बणी व नथोर आदि में ग्रामीणों को किसान महापंचायत का न्यौता देने के साथ-साथ उन्हें केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीनों कृषि कानूनों की जानकारी देते हुए उन्हें पूरी तरह से किसान विरोध बताया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सरकार के ये तीनों कानून किसानों व कृषि को पूरी तरह से बर्बाद करने वाले और बड़े पूंजीपति घरानों के हाथों गुलाम बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने किसान हितों के लिए ही संघर्ष करते हुए हरियाणा विधानसभा से अपना इस्तीफा दिया है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि वे पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने चौधरी देवीलाल के बाद अपने लाभ के पदों को हाशिए पर रखते हुए किसान हितों को प्राथमिकता दी है। युवा इनेलो नेता ने कहा कि केंद्र सरकार इन कानूनों के खिलाफ बोलने वाले किसी भी नेता अथवा संगठन को जबरन देशद्रोही करार दे रही है जो एक लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं से आह्वान किया कि वे अपने निजी हितों को तिलांजलि देकर किसान हितों के समर्थन में अपने पदों से इस्तीफा देकर किसान आंदोलन को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य जसवीर सिंह जस्सा, रामकुमार नैन, सुभाष नैन, जरनैल सिंह चंदी, धर्मवीर नैन व संदीप गोदारा सहित अनेक इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी