पत्नी गलत कदम ना उठा ले, इसलिए दीपक ने खुद ही लगाई थी आग

सदर थाना पुलिस ने साफ कर दिया है कि गांव मौजगढ़ निवासी दीपक ने घर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 05:22 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 05:22 PM (IST)
पत्नी गलत कदम ना उठा ले, इसलिए दीपक ने खुद ही लगाई थी आग
पत्नी गलत कदम ना उठा ले, इसलिए दीपक ने खुद ही लगाई थी आग

संवाद सहयोगी, डबवाली :

सदर थाना पुलिस ने साफ कर दिया है कि गांव मौजगढ़ निवासी दीपक ने घर में ही खुद को आग लगाई थी। पुलिस धारा 182 के तहत कलंदरा तैयार करके अदालत में पेश करेगी। शुक्रवार को पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आ गई थी। शनिवार को तसदीक करने के बाद पुलिस ने मामला झूठा करार दे दिया। पुलिस के अनुसार दीपक विवाहित है। उसके दो बेटियां हैं। लड़की को भगा ले जाने के बाद उसे पत्नी का डर सताने लगा था, कहीं वह गलत कदम ना उठा ले। ऐसे में उसने ड्रामा रचा था।

वहीं खुलासा हुआ है कि दीपक जिस लड़की को भगा ले गया था। उसके परिजनों ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। लड़की के भाई ने बताया कि पंचायत ने उन्हें इसकी जानकारी दी। वे पंचायत के कहने पर लड़की को घर ले आए थे। 8 नवंबर को दीपक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 9 नवंबर को दीपक ने खुद को आग लगा ली। झूठा आरोप उस पर मढ़ दिया। कुछ दिन पहले दीपक जिस लड़की को भगा ले गया था, उसके भाई पर ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की तसदीक कर ली है, मामला पूरी तरह से झूठा पाया गया है। दीपक ने घर पर ही आग लगाई थी। हम आगामी कार्रवाई कर रहे हैं।

-राजकुमार, प्रभारी, सदर थाना, डबवाली

chat bot
आपका साथी