सुखबीर बोले- हरियाणा में गठबंधन पर फैसला शिअद कोर कमेटी लेगी

सुखबीर ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किस पार्टी के साथ मिलकर इसका फैसला पार्टी की कोर कमेटी लेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 13 Jan 2019 07:22 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 09:03 PM (IST)
सुखबीर बोले- हरियाणा में गठबंधन पर फैसला शिअद कोर कमेटी लेगी
सुखबीर बोले- हरियाणा में गठबंधन पर फैसला शिअद कोर कमेटी लेगी

जेएनएन, कालांवाली (सिरसा)। हरियाणा में शिरोमणि अकाली दल बादल के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। एकजुटता में ही ताकत है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, लेकिन किस पार्टी के साथ मिलकर इसका फैसला पार्टी की कोर कमेटी लेगी। यह बात पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कालांवाली के विधायक बलकौर सिंह के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व विधायक बलकौर सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को शाल और तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा हरियाणा में चौटाला परिवार एकजुट होता है तो सभी को लाभ होगा। उनका भी प्रयास है कि यह परिवार एक हो जाए। एसवाइएल के पानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इस मुद्दे पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश पर इतने वर्ष तक शासन करने के बाद भी कोई विकास नहीं करवाया, जबकि उनके शासन में पंजाब का तस्वीर बदल गई।

उन्होंने कहा कि पहले पंजाब में बिजली का बुरा हाल था लेकिन उनके शासन में बिजली का उत्पादन बढ़ाया गया, अब पंजाब अन्य राज्यों को बिजली बेचता है। इसके अलावा किसानों को मुफ्त बिजली दी जाती है और सड़कों में काफी सुधार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनकी सरकार बनने पर पंजाब के लगभग 12 हजार गांवों की सभी सड़कें सीसी बनाई जाएंगी और शहरों की तर्ज पर सीवरेज सिस्टम डाला जाएगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी