टोटे में घट गई सर्विस, 30 से अधिक फेरे कम होने से यात्री परेशान

सिरसा डिपो में डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों के वापस लौटने के ब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 22 Jan 2020 06:17 AM (IST)
टोटे में घट गई सर्विस, 30 से अधिक फेरे कम होने से यात्री परेशान
टोटे में घट गई सर्विस, 30 से अधिक फेरे कम होने से यात्री परेशान

जागरण संवाददाता, सिरसा : सिरसा डिपो में डेपुटेशन पर आए कर्मचारियों के वापस लौटने के बाद अभी तक नए कर्मचारी डिपो में नहीं पहुंचे है। जिसके कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। 40 कर्मचारी सिरसा में दिए जाने की मांग को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से मुख्य कार्यालय में लेटर दिया गया था लेकिन अभी तक मुख्य कार्यालय की ओर से कर्मचारियों को नहीं भेजा गया है।

डिपो में चालक परिचालकों की कमी के कारण 20 से अधिक बसें रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी है जबकि 110 रूटों पर बसें तो चल रही है लेकिन यहां बसों के 30 से अधिक फेरे घटा दिए गए है। जिसके कारण हर रोज यात्रियों को बस की खिड़की में लटक कर यात्रा करने में मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर के समय यात्री न होने के कारण अधिकारियों की ओर से बसों के फेरों को कम कर दिया गया था जिसके कारण अब विद्यार्थियों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज में कर्मचारी और बसों की संख्या

कुल बसें 210

ऑन रोड 175

रूट 150

चक्कर कम किए 30

चालक 257

परिचालक 277

कर्मचारियों की मांग 40 रात 8 बजे के बाद यात्रियों को होती है परेशानी

सिरसा में रात के समय पहुंचने वाले यात्रियों को 8 बजे के बाद किसी भी रूट की बस नहीं मिल पाती जबकि सुबह 2 बजे के बाद ही दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य रूटों के लिए बसें सिरसा से रवाना होती हैं। रात को बसों न चलने के कारण यात्रियों को प्राइवेट साधनों पर एक जगह से दूसरे जगह पर जाना पड़ता है। हिसार के लिए भी यात्री आठ बजे के बाद प्राइवेट गाड़ियों पर जाना पड़ता है।

कर्मचारियों को नहीं मिल रही समय पर छुट्टी

रोडवेज में चालक परिचालकों की कमी होने के कारण कर्मचारियों को भी समय पर छुट्टी नहीं मिल पा रही। इसके कारण कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि समय से पहले रोडवेज महाप्रबंधक को पहले से ही एप्लीकेशन दी जाने के बाद भी समय पर छुट्टी नहीं मिल पा रही। दो माह से कर्मचारियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ::::एमरजेंसी होने पर कर्मचारियों को छुट्टी दी जा रही है। कर्मचारियों की कमी होने के कारण सभी को छुट्टी नहीं दी जा सकती। सभी रूटों पर बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा। चालक परिचालकों को डेपुटेशन पर बुलाने के लिए मुख्य कार्यालय को पत्र भेजा गया है लेकिन अभी तक कोई भी कर्मचारी सिरसा नहीं पहुंचे है।

केआर कौशल, महाप्रबंधक, सिरसा डिपो

chat bot
आपका साथी